{"_id":"67923d433890e4aeae091a23","slug":"dungs-and-drains-will-be-built-on-bankuwala-road-with-rs-10-lakhs-nahan-news-c-177-1-nhn1001-141892-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बंकूवाला सड़क पर 10 लाख से डंगे और नालियां बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बंकूवाला सड़क पर 10 लाख से डंगे और नालियां बनेंगी
विज्ञापन
नगर परिषद ने शुरू किया काम, डंगों के साथ बरसाती पानी की निकासी नालियां भी बनेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के बंकूवाला की तरफ जाने वाली सड़क पर लोगों को हादसों के खतरे से राहत मिलेगी। यहां डंगों के निर्माण को लेकर 10 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसको लेकर नगर परिषद ने काम शुरू कर दिया है।
नाहन के बंकूवाला में स्वर्गधाम की तरफ जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। यहां दो बड़े डंगों के निर्माण को लेकर भी लंबे समय से मांग उठ रही थी। इसके चलते आए दिन यहां लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं सड़क के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियां न होने के चलते समस्या बढ़ रही थी।
समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने यहां 10 लाख रुपये से टेंडर अवॉर्ड कर दिए गए। इसके बाद पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण का काम शुरू किया गया है। इस दौरान यहां डंगों के निर्माण के साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सड़क की भी सुधरेगी हालत
नगर परिषद के अनुसार यहां कुछ समय से खस्ताहाल सड़क का भी मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। शहर में सड़कों की मरम्मत के लिए भी 10 लाख रुपये से टेंडर आवंटित किया गया है। इसके तहत यहां मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
शहर के वार्ड नं. एक में बांकूवाला सड़क के साथ 10 लाख रुपये से निकासी नालियों तथा डंगों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसको लेकर दूसरे चरण में कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत को लेकर भी कार्य जल्द शुरू होगा।
-श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन