{"_id":"67925999abcdf9a949070dc7","slug":"drunken-young-man-raped-a-woman-of-mothers-age-nahan-news-c-177-1-nhn1001-141923-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशे में धुत्त युवक ने मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशे में धुत्त युवक ने मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, मामला दर्ज
घर में अकेली रहती है महिला, पति की हो चुकी मौत, बेटी की हो चुकी शादी
वारदात के दिन गांव में चल रही थी शादी, आधी रात को आरोपी घर में घुसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नशे में धुत्त युवक के एक मां की उम्र की विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार नाहन विकास खंड की एक पंचायत में यह वारदात सामने आई है। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। करीब 50 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली रहती है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन गांव में शादी समारोह चल रहा था। समारोह पीड़िता के घर से 100 मीटर दूर था। आरोपी 24 वर्षीय राजेश पड़ोस के गांव में शादी के लिए पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने यहां दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। रात करीब 12 बजे आरोपी पीड़िता के घर पर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा खोला और अंदर घुसकर दुष्कर्म किया।
इस बीच पीड़िता आरोपी से बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन डीजे की आवाज के चलते किसी ने नहीं सुना। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है जबकि आरोपी सवर्ण समुदाय से है। इसके बाद मामले में धारा 376 के अलावा एट्रोसिटी एक्ट भी शामिल किया गया है।
महिला की तरफ से युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर दुष्कर्म की शिकायत मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर