फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Drops of Hope Society provided 41 units of blood in August

Sirmour News: भीड़ से राहत, सफर में सुरक्षा<bha>;</bha> पांवटा में महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drops of Hope Society provided 41 units of blood in August
आरटीओ सोना चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का किया शुभारंभ, फिलहाल दो पिंक ऑटो महिलाओं को देंगे परिवहन सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक शहर पांवटा साहिब में महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षित एवं सुगम सफर की दिशा में मंगलवार को नई पहल शुरू हुई। शहर की सड़कों पर अब पिंक ई-रिक्शा दौड़ेंगे, जिनमें केवल महिला यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर दो पिंक ई-रिक्शा को रवाना किया। प्रदेश में अपनी तरह की इस पहल को महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं काम, पढ़ाई तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करती हैं। स्थानीय रूटों पर चलने वाले ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में कई बार अत्यधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पिंक ई-रिक्शा सेवा शुरू होने से महिलाओं और छात्राओं को अपेक्षाकृत सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

सेवा के शुभारंभ के बाद आरटीओ सोना चंदेल ने कहा कि पांवटा साहिब जैसे व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। भीड़भाड़ वाले वाहनों में सफर के दौरान महिलाओं, युवतियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को कई बार परेशानी होती है। पिंक ई-रिक्शा सेवा का उद्देश्य उन्हें ऐसा परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है, जिसमें वे बिना झिझक और असहजता के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल महिलाओं की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने से भी जुड़ी है। महिलाओं को सुरक्षित आवागमन का विकल्प मिलने से उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। परिवहन विभाग का प्रयास है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाए। आरटीओ ने बताया कि नाहन शहर में भी 15 ई-रिक्शा शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed