फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drops of hope daonated 51 unit blood in october month

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप ने 51 यूनिट खून उपलब्ध कराकर बचाए अनमोल जीवन

Wed, 01 Nov 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
drops of hope daonated 51 unit blood in october month
ड्रॉप्स ऑफ होप ने 51 यूनिट खून उपलब्ध कराकर बचाए अनमोल जीवन
विज्ञापन

दिल्ली एम्स समेत पीजीआई चंडीगढ़ और अंबाला में मरीजों को दिया खून

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप समूह ने अक्तूबर माह में 51 यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगियां बचाकर अपना अहम योगदान दिया। दिल्ली एम्स समेत पीजीआई चंडीगढ़, अंबाला, मोहाली, डेराबस्सी, मेडिकल कॉलेज नाहन व आईजीएमसी शिमला आदि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत अनुसार खून उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाने में युवाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

दरअसल, ड्रॉप ऑफ होप समूह की ओर से दो वर्षों से अधिक समय से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इस ग्रुप में 900 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। ड्रॉप्स ऑफ होप समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि बीते माह समूह की ओर से अलग-अलग ग्रुप का 51 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाज ब्लड ग्रुप हरियाणा के अध्यक्ष सलमान खान ने चंडीगढ़ में अलग-अलग जगह भर्ती सिरमौर के मरीजों को 10 यूनिट खून उपलब्ध कराया। देहरादून में नदीम खान ने 6 यूनिट खून उपलब्ध कराया तो पंचकूला और चंडीगढ़ में अखिल माहेश्वरी ने 6 यूनिट, आमिर खान ने चंडीगढ़ में छह यूनिट, आईजीएमसी शिमला में कपिल नेगी ने 6 यूनिट खून सिरमौर के मरीजों को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जुबैर अहमद ने दिल्ली एम्स में रक्तदान किया। वहीं, मनीष सहगल ने अंबाला कैंट में दो यूनिट खून उपलब्ध कराया।

ईशान राव ने बताया कि यहां के समूह के साथ बाहरी राज्यों के युवा भी जुड़े हैं, जो मरीजों को खून उपलब्ध कराकर मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed