{"_id":"69e8b30ce5ee2901a20c0bc5","slug":"dr-savita-sahgal-honoured-with-national-awrd-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176967-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता सहगल को राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता सहगल को राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करतीं राजगढ़ कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सविता सहगल। स्रोत : स्वयं
-लोक और शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर (संगीत गायन) डॉ. सविता सहगल को लोक एवं शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी पहाड़ी कला, संस्कृति एवं सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21 अप्रैल को कुल्लू में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सहगल सहित देश-विदेश से आए कुल 14 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डॉ. सविता सहगल, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. कृष्ण लाल सहगल की सुपुत्री हैं। वह जिला सिरमौर की पहली महिला हैं, जिन्होंने संगीत विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने एमए (संगीत) में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है।
करीब 26 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ डॉ. सहगल आकाशवाणी और दूरदर्शन की मान्यता प्राप्त ए ग्रेड कलाकार हैं। वह प्रदेश की पहली महिला हैं, जिन्होंने शास्त्रीय और सुगम संगीत दोनों विधाओं में यह उपलब्धि हासिल की है। संवाद