{"_id":"65969cad720e7f61ab04b01e","slug":"dr-prem-singh-memorial-stadium-will-be-built-in-maina-bagh-with-one-crore-rupees-nahan-news-c-177-1-ssml1027-15969-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माइना बाग में एक करोड़ से बनेगा डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माइना बाग में एक करोड़ से बनेगा डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष ने जनसमस्याएं सुनने के दौरान दी जानकारी
अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के माइना बाग में एक करोड़ रुपये की लागत से डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए हर तरह की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान थाना खेगवा में जनसमस्याएं सुनते हुए ये बात कही। विनय कुमार स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया है, शेष को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है, जिसके तहत 8 जनवरी को हरिपुरधार से रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकार की जन हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी जनता को देने के साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मंडलों ने विनय कुमार से भेंटकर अपनी समस्याओंं से अवगत करवाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।