फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Doon Pahadi Sangathan to unite to preserve the heritage of hill culture

Sirmour News: पहाड़ी संस्कृति की विरासत संजोने को एकजुट होगा दून पहाड़ी संगठन

Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Doon Pahadi Sangathan to unite to preserve the heritage of hill culture
दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
आम बैठक में सलाहकार परिषद और अनुशासन समिति गठित
विज्ञापन

25 नए सदस्य कार्यकारिणी में शामिल, जल्द आवंटित होंगे पद
संवाद न्यूज एजेंसी
दून पहाड़ी संगठन की सलाहकार परिषद और अनुशासन समिति गठित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब की आम बैठक तारुवाला स्थित ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला में हुई। बैठक में पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन और क्षेत्र के पहाड़ी समुदाय के लोगों के सुख दुख में सहयोग करने पर जोर दिया गया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सलाहकार परिषद और अनुशासन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा ने की। महासचिव राजेंद्र चौहान ने संगठन के उद्देश्यों, भावी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व प्रधान कुंदन शर्मा ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सदस्यों ने संगठन की एकता, आपसी सहयोग और मजबूती को लेकर सुझाव दिए। कमलदीप शर्मा, भीम सिंह चौहान, दिनेश शास्त्री, सेवानिवृत्त कैप्टन मामराज चौहान, प्रताप शर्मा, रामलाल हांडा, वीरेंद्र चौहान, रविंद्र ठाकुर और अनिल तोमर ने विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष मदन नेगी और रामलाल शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की सराहना की। मदन नेगी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट: सलाहकार परिषद और अनुशासन समिति गठित
बैठक में सर्वसम्मति से मदन नेगी, देवेंद्र वर्मा, अतर सिंह नेगी, मनीष राणा, राजेंद्र नेगी, चंदन शर्मा, दीपचंद शर्मा, जगमोहन सूर्या, सहीराम ठाकुर, रमेश चौहान, जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, आचार्य रामदत्त शर्मा, जीत सिंह बिरसांटा और मोहिराम शर्मा को सलाहकार परिषद और अनुशासन समिति में शामिल किया गया।इसके अलावा 25 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके पदों का आवंटन बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed