फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dont open the mini truck union office in patliyan

मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय पातलियों में न खुलें : चैन सिंह

Thu, 25 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Thu, 25 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
dont open the mini truck union office in patliyan

 देहरादून-पांवटा एनएच पर पातलियों में मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय खोलने का विरोध होगा। पहले ही यह हादसों के लिए संवेदनशील स्थल है। छोटे ट्रकों का कार्यालय खुलने से कई दिक्कतें होंगी। जिला परिषद सदस्य समेत ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


माजरा जिला परिषद सदस्य चैन सिंह, पातलियां बीडीसी सदस्य परविंद्र सिंह, ओम प्रकाश, अनू, संजय, बैसाखी, उमा, राहुल, परमजीत कौर, अमीना, देवकली, तनू, रीता, कमल, प्रताप सिंह, रमेश, मुस्कान, निर्मला, सुशीला व बलबीर सिंह समेत ग्रामीणों ने कहा कि कार्यालय खोलने का विरोध किया जाएगा। पहले यह कार्यालय बाता मंडी रोड पर स्थित है। अब, मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय नाहन से पांवटा मार्ग पर पातलियों के समीप खोलने की तैयारी हो रही है। इस मार्ग व आसपास स्थल पर पहले भी काफी हादसे होते रहे हैं। एनएच पर रोज भीड़ व हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। नया कार्यालय खोलने से वाहनों की भीड़भाड़ व शोर प्रदूषण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


 एनएच मार्ग के दोनों ओर खेतीबाड़ी की जमीन लगती है जिससे खेतीबाड़ी के आवागमन स्थल से महिलाओं, रिहायशी मकानों व स्कूली बच्चों को दिक्कतें बढ़ती रहेंगी। चयनित प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने चेताया है कि पातलियों में कार्यालय खोलने का विरोध होगा। ग्रामीण प्रदर्शन के लिए सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed