Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dodi rog in dhaan

Sirmour News: पांवटा साहिब क्षेत्र में धान की फसल में लगा डोडी रोग

Tue, 08 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
dodi rog in dhaan
धौलाकुआं क्षेत्र में धान की फसल में लगा रोग। संवाद
पांवटा साहिब क्षेत्र में धान की फसल में लगा डोडी रोग
विज्ञापन

क्षेत्र में 20 प्रतिशत से अधिक पकी फसल को पहुंचा नुकसान
कई क्षेत्रों में देखा जा रोग : कृषि विभाग
भजन चौधरी

धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले के मैदानी क्षेत्र उपमंडल पांवटा साहिब में भारी मात्रा में धान की पैदावार होती है। पहले जहां बारिश से आई बाढ़ से फसल को काफी नुकसान पहुंचा तो वहीं अब पककर तैयार हुई फसल रोग की चपेट में आ गई है। इसके बाद किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र में धान की फसल में डोडी रोग फैलना शुरू हो चुका है। इससे धान काला होने लगा है और दाना फट रहा है। रोग एक के बाद दूसरे खेतों में हवा में फैसला जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय किसानों शुभष, मलकीत सिंह, श्याम लाल, राकेश कुमार, देवेंद्र चौधरी आदि ने बताया कि जो धान देरी से लगाया गया था उसमें अभी दाना भरना शुरू हुआ है। अधिकतर यह रोग 6444 किस्म और 3030 में देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र कि कुंडिया, पुरुवाला, पड्दूनी, जामनीवाला, फूलपुर, भंगानी आदि पंचायतों में लगी धान की फसल में यह रोग सामने आ रहा है। रोग से करीब 20 प्रतिशत तक फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रोग लगे खेत में धान की कटाई करना भी मुश्किल होता है क्योंकि इससे उड़ने वाले पाउडर से खारिश होती है। किसानों ने कहा कि पहले आपदा से फसल को भारी नुकसान क्षेत्र में पहुंचा है और 500 बीघा से ज्यादा फसल आपदा में नष्ट हो गई और अब जो फसल शेष बची भी है उसमें तैयार फसल में भी रोग लगने से समस्या बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम में लगातार उतार चढ़ाव के चलते अधिक रोग फैलता है।

बता दें कि क्षेत्र में 6 हजार बीघा के करीब भूमि पर धान की फसल लगाई जाती है। इस साल क्षेत्र में धान की पैदावार जबरदस्त होने के बाद भी किसानों को आमदनी के नाम पर खाली हाथ रहने की नौबत आ चुकी है। क्षेत्र के कुड़ियां गुलाबगढ़ अजीवाला में खड्डों के पानी से फसलें तबाह हुई हैं।


उधर, कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान में गोभ आने से पहले अगर दवा का छिड़काव समय पर होता तब बीमारी की रोक थाम हो सकती थी, अब देर हो चुकी है। विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने डोडी रोग लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह रोग काफी क्षेत्रों में देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed