फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   doctors honoured in nahan by dc

डॉक्टर्स डे पर नाहन में सम्मानित किए चिकित्सक

Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
doctors honoured in nahan by dc
नाहन में डॉक्टर डे पर सम्मानित चिकित्सकों के साथ उपायुक्त आरके गौतम व अन्य। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को नाहन के संयम होटल में छह चिकित्सकों को बेहतर सेवाओं को लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और चिकित्सकों को नवाजा। चिकित्सकों का यह सम्मान आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करवाने पर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बेहतरीन सेवाओं के लिए बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, सिविल अस्पताल पांवटा के चिकित्सक डॉ. एवी राघव, राजगढ़ अस्पताल के डॉ. अशोक, सिविल अस्पताल पांवटा की मनीषा, प्रियांशी अस्पताल के डॉ. अरुण और संजीवनी अस्पताल के डॉ. विवेक प्रकाश को सम्मानित किया गया। उपायुक्त सिरमौर ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल में उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सिरमौर जिले में 32,263 आयुषमान कार्ड धारक हैं। इनमें से 7,308 का इलाज इस योजना के तहत हुआ है। इन मरीजों के इलाज पर 5.67 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसी तरह हिमकेयर योजना के तहत 53,732 कार्ड धारकों में से 18,330 लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इन पर 10.17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, कोमल चौहान के अलावा आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साईं अस्पताल में निशुल्क शिविर:
श्री साईं अस्पताल नाहन में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर दिमाग एवं रीढ़ की हड्डी संबंधित रोगियों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नाहन एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों ने न्यूरो सर्जन डॉ वरुण गर्ग से अपनी बीमारी की जांच करवाई एवं परामर्श लिया।

--
इनरव्हील क्लब ने मेडिकल कॉलेज में नवाजे चिकित्सक
इनरव्हील क्लब नाहन में मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स डे मनाया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने इस दौरान महिला चिकित्सकों को फूल भेंट किए और सम्मानित किया। क्लब ने इसके बाद मरीजों को फल भी बांटे। इस मौके पर प्रधान अलका गर्ग, पूर्व प्रधान अनुभा गुप्ता, रचना गौतम, राखी अग्रवाल, ममता, अल्का गुप्ता और रीटा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed