{"_id":"6248990eb0d4fb4f615ad469","slug":"divya-sharma-and-sanjeev-elected-best-players-in-diet-nahan-nahan-news-sml4044859177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या शर्मा और संजीव को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या शर्मा और संजीव को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में डाईट संस्थान की खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती छात्रा।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन ने शनिवार को चौगान मैदान में डीएलएड प्रशिक्षुओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने किया। इस दौरान लड़के और लड़कियों के वर्ग में कई तरह की स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिनके विजेताओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली दिव्या शर्मा और संजीव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में दिव्या शर्मा, निकिता व प्रीति, लड़कों की सौ मीटर दौड़ में संजीव, प्रदीप व करण ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
वहीं लड़कियों की दो सौ मीटर दौड़ में दिव्या शर्मा, आयूषी व तनवी, लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में संदीप, राहुल व जयपाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में दिव्या शर्मा, तनवी व निकिता, लड़कों के वर्ग में धीरज, प्रदीप व कमलेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लड़कियों की लंबी कूद में दिव्या शर्मा ने पहला, निकिता ने दूसरा व कमल ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों की लंबी कूद में संदीप, आदर्श व मोहित शर्मा ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लड़कियों की शॉटपुट में प्रीति नेगी, पवन नेगी व अमिशा, लड़कों के वर्ग में संदीप, कंवर सिंह व अजय कुमार ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
इसके अलावा लड़कियों व लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में प्रथम वर्ष की प्रशिक्षुओं ने पहला और दूसरे वर्ष के प्रशिक्षुओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रीति तनवर, शारीरिक शिक्षक दीपिका लाल, हिमांशु भारद्वाज, अश्विनी ठाकुर, मोनिका वालिया, शिवानी अग्रवाली, शिवानी थापा, मुकेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।