{"_id":"62b0b8823e26787c9a0d8d22","slug":"district-level-8th-international-yoga-day-will-be-celebrated-in-chogan-maidan-nahan-on-21-june-2022-nahan-news-sml412768882","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान मैदान में होगा योग दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान मैदान में होगा योग दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन
district level 8th international yoga day will be celebrated in chogan maidan nahan on 21 june 2022
नाहन (सिरमौर)। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को जिलेभर में 10,000 लोग योग करेंगे। इसका जिलास्तरीय कार्यक्रम नाहन के चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि, विधायक डॉ. राजीव बिंदल विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा जिले के 14 अन्य स्थानों पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा साहिब, परशुराम ताल श्रीरेणुका जी, स्कूल मैदान राजगढ़, स्कूल मैदान त्रिलोकपुर, स्कूल मैदान माजरा, स्कूल मैदान शिलाई, श्री बड़ूसाहिब, स्कूल मैदान बेचड का बाग, स्कूल मैदान धामला, मां भंगायणी मंदिर मैदान हरिपुरधार, नौहराधार, प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार मैदान, सराहां स्कूल और स्कूल मैदान कालाअंब शामिल हैं।
उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि चौगान मैदान नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्षा की स्थिति में एसएफडीए हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीसी सिरमौर के फेसबुक पेज डीसी सिरमौर (अंग्रेजी में) पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहरवासी योग के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनकर आएं और अपने साथ योगा मैट, बेडशीट और पानी की बोतल अवश्य लाएं। उपायुक्त सिरमौर ने अपील करते हुए कहा है कि सभी शहरवासी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।