{"_id":"624de06f2f6c2f236a0c4689","slug":"dhartidhar-team-win-vir-sivaji-cricket-trophy-sirmaur-championship-nahan-news-sml404897283","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी सिरमौर पुल में चैंपियन बनी धारटीधार टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी सिरमौर पुल में चैंपियन बनी धारटीधार टीम
विज्ञापन
पांवटा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता धारटीधार टीम।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में खेली जा रही वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सिरमौर पूल का फाइनल खेला गया जिसमें धारटीधार ने अंबोया टीम को फाइनल में 48 रनों से हराकर ट्रॉफी हासिल की।
मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी ने विजेता रही धारटीधार टीम को 11 हजार और उपविजेता अंबोया टीम को 51 सौ इनाम राशि प्रदान की। अब यह दोनों ही टीमें उतर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी के मुख्य पुल में खेलेंगी।
वीर शिवाजी खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्लब अध्यक्ष व प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी, अश्विनी रॉय व संजीव बब्बू ने बताया कि प्रतियोगिता में दो पुल बनाए गए हैं। मुख्य पुल में बाहरी राज्यों की टीमें और दूसरे पुल में सिरमौर की 50 टीमें खेल रही हैं। इस पुल के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को मुख्य पुल में खेलाया जाएगा। बुधवार को खेले गए सिरमौर पुल के फाइनल मुकाबले में धारटीधार ने अंबोया को हराया।
विज्ञापन
धारटीधार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए करण ने सर्वाधिक 57, राजन 43 और राहुल ने 41 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंबोया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनी ने 3, विशाल ने 2, नितिन व निखिल ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबोया की टीम 8 विकेट पर 20 ओवर में 133 रन ही बना सकी। इसमें शुभम ने 17, नितिन 20, अशोक 12 व महेश ने 10 रनों की पारी खेली। धारटीधार की तरफ से रोहित व शुभम ने 2-2 सहित करण व अमित ने 1-1 विकेट लिया।
इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, मधुकर डोगरी, जीवन जोशी, गुरविंदर सिंह टोली, सुशील तोमर, सुशील धीमान व संजय कुमार मौजूद रहे।