{"_id":"6a8d873593ac5aa5310609ff","slug":"dhar-tikkari-and-sarahan-won-volleyball-matches-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187038-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वॉलीबाल में धार टिक्करी और सराहां ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वॉलीबाल में धार टिक्करी और सराहां ने जीते मैच
विज्ञापन
सराहां स्कूल में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 22 स्कूलों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन धार टिक्करी ने सरसू की टीम को 2-1 से पराजित किया, जबकि सराहां की टीम ने गागल शिकोर को 2-1 से हराकर अगले दौर में किया। बैडमिंटन में सराहां ने नारग को 2-1 से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, कबड्डी में नारग की टीम ने कोटला बरोग को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने सभी विजेता टीमों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की।