फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Deodar wood caught from pickup in Paonta Sahib

सिरमौर: पिकअप से पकड़ी देवदार की लकड़ी

Sat, 02 Dec 2023 03:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Deodar wood caught from pickup in Paonta Sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा की टीम ने बहराल में नाके के दौरान एक पिकअप जीप से लाखों रुपये की देवदार की लकड़ी बरामद की है। तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 34 नग की कीमत 2.67 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने लकड़ी कब्जे में लेकर मौके से फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मुख्य आरक्षी रुपेंद्र सिंह सैनी की टीम ने बहराल में नाका लगाया था। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच सुबह चार बजे पांवटा साहिब की तरफ से एक पिकअप यूके 07सीए-3310 बहराल नाके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को चैकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

पूछने पर पुलिस को वाहन चालक ने अपना नाम राज रावत पुत्र प्रताप बताया। इस पिकअप को पीछे से नीले रंग की तिरपाल से ढका हुआ था। लिहाजा, पुलिस ने चालक को नीचे उतरकर गाड़ी की जांच करवाने को कहा। इतना सुनते ही चालक हरियाणा की तरफ जंगल में भाग गया। पुलिस ने तिरपाल खोली तो गाड़ी में बेशकीमती देवदार के नग बरामद हुए। इसकी सूचना पुलिस ने थाना प्रभारी सहित वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग के आरओ सचिन शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। वन और पुलिस स्टॉफ ने पिकअप में लादी लकड़ी को उतार कर जांच की। इसकी कीमत 2,67,400 रुपये आंकी गई। इस मामले की जांच मुख्य आरक्षी नवीन कुमार की टीम कर रही है। बहराल में वाहन और लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाकांत ठाकुर, डीएसपी पांवटा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed