{"_id":"66fff914bbeb132c220db6cf","slug":"dental-camp-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-133842-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दंत चिकित्सा शिविर में करीब 650 स्कूली बच्चों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दंत चिकित्सा शिविर में करीब 650 स्कूली बच्चों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंत चिकित्सा शिविर में करीब 650 स्कूली बच्चों की हुई जांच
द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा में शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रोटरी सखी पांवटा साहिब और हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर में करीब 650 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की गई।
दंत चिकित्सा कॉलेज के अनुभवी डॉ. बसित शाह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों की दंत स्वास्थ्य जांच की। इस शिविर में विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए योगदान किया गया। स्कूल प्रशासन और रोटरी सखी पांवटा साहिब ने इस पहल के लिए दंत चिकित्सा कॉलेज के साथ मिलकर काम करने के लिए सहयोग किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य ममता सैनी ने कहा कि हमें रोटरी सखी पांवटा साहिब और दंत चिकित्सा कॉलेज के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला।
स्कूल के निर्देशक ललित शर्मा, निदेशक शिक्षाविद अंजू अरोरा और प्रधानाचार्य ममता सैनी ने रोटरी सखी की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर और दंत चिकित्सक डॉ. बसित शाह की टीम और सभी रोटरी सखी सदस्यों का दंत चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
संवाद
...