{"_id":"6a031842c6ac59a28109be41","slug":"demands-of-pensioners-nahan-news-c-177-1-ssml1030-178523-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए और एरियर जल्द दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए और एरियर जल्द दे सरकार
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड रवेलफेयर संघ पांवटा इकाई की बैठक में पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोड के पेंशनर संघ पांवटा इकाई की बैठक में मांगों पर चर्चा
70 और 75 वर्षीय पेंशनरों को एरियर प्रदान करने पर जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता एससी गुप्ता अध्यक्ष पांवटा इकाई ने की। पांच मई को सोलन में केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पांवटा इकाई को (फंड अरेंजिंग के लिए कमैंडेबल एफर्ट्स) के लिए पीडब्ल्यूए हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर इनाम मिला है। इस उपलब्धि के लिए पांवटा इकाई के सदस्यों को बधाई दी गई।
महासचिव पीके सिंगल ने कहा कि मुख्य सलाहकार जीएस सैनी व एमएस खंबा ने 70 व 75 वर्षीय पेंशनरों को एरियर देने के लिए हिमाचल सरकार तथा बोर्ड मैनेजमेंट का धन्यवाद किया। अध्यक्ष एससी गुप्ता ने सरकार से मांग की कि 15 प्रतिशत डीए तथा एरियर जल्द दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक आयु के कारण पेंशनर अधिक इंतजार नहीं कर सकते। हिमाचल सरकार पेंशनरों के बारे में तुरंत विचार करे तथा डीए व एरियर शीघ्र जारी करे।
बैठक में ओसी डोगरा, पीपी सिंगला, अरुण छिब्बर, एसएस संधू, गुरदीप रखड़ा, अशोक मनोहर लाल, धनीराम, अजीत सिंह, गुरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुंदरजीत सिंह, ओम प्रकाश, दौलतराम तथा प्रीतम सिंह मौजूद रहे।