फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Demand to put a lattice around the Chaugan ground of Nahan

नाहन के चौगान मैदान के चारों ओर जाली लगाने की मांग

Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to put a lattice around the Chaugan ground of Nahan
एनएच के साथ लगता चौगान मैदान का वह हिस्सा जहां जाली लगाने की मांग उठ रही है। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। एतिहासिक चौगान में क्रिकेट और फुटबाल मैच का रोमांच चरम पर रहता है। युवा रोजाना मैदान पर खेलों का लुत्फ उठाते हैं। युवाओं की खेलों के लएि दीवानगी लोगों के लिए आफत बन रही है।
विज्ञापन

दरअसल इस मैदान के चारों ओर सड़क है। यहां दिनभर गाड़ियों और लोगों का आवागमन रहता है। हजारों लोग रोजाना इन सड़कों से गुजरते हैं। सड़क किनारे लोगों की दुकानें भी हैं। यह मैदान ज्यादा बड़ा नहीं है। इस कारण फुटबाल और क्रिकेट की गेंद कई-कई बार बाहर सड़क पर आकर गिरती है। यह कई कई बार गाड़ी और लोगों से टकराती है। इसके अलावा गेंद से दुकानदारों का सामान टूटता है। लोग लंबे समय से मैदान के चारों ओर जाली लगाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सदन में जाली लगाने का प्रस्ताव पारित : पुंडीर
नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने कहा कि सदन में जाली लगाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। जल्द जाली लगा दी जाएगी।
क्या कहते हैं शहरवासी
1. इलेक्ट्रानिक रिपेयर सेंटर के मालिक रमेश कुमार ने कहा कि मैदान से आई गेंद के कारण कई बार सामान टूट चुका है। किसी को कुछ कहो तो लड़ने लगते हैं। लड़कियों को देखकर लड़के जानकर शॉट बाहर मारते हैं। यहां जाली लगे तो समस्या का हल हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. महक रेस्तरां के संचालक कुणाल सचदेवा ने कहा कि गेंद लगने से उनके शीशे के सेल्फ टूट चुके हैं। कोई पकड़ नहीं, किस-किस से लड़े। बोलो तो कहते हैं कि जानबूझकर थोड़ी मारी।
3. फुटबाल संघ के प्रेस सचिव सुधीर रमौल ने कहा कि बाल सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों को लग रही है। इससे हादसे की आशंका रहती है। यहां नेट जाली लगनी बहुत जरूरी है।

4. सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमपाल महेंद्रु ने कहा कि वे कई बार नगर परिषद और प्रशासन को मैदान के चारों ओर जाली लगाने के लिए पत्र लिख चुके हैं। हर रोज कोई न कोई बाल से घायल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed