{"_id":"6a99591b8fe6951831015387","slug":"demand-of-investigation-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187904-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नर्स के दुर्व्यवहार पर भड़का दून पहाड़ी संगठन, एसएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नर्स के दुर्व्यवहार पर भड़का दून पहाड़ी संगठन, एसएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-मरीजों को उपचार और तीमारदारों को सम्मान मिले, नर्स पर हो सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में बुजुर्ग मरीज को करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन न मिलने और स्टाफ नर्स की ओर से तीमारदार के साथ कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई ने रोष जताते हुए अस्पताल के एसएमओ डॉ. एवी राघव को ज्ञापन सौंपकर जांच और संबंधित नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
संगठन के प्रधान खजान सिंह शर्मा और सचिव कुंदन शर्मा ने कहा कि बाईला-गुजोंन निवासी सौरभ शर्मा अपनी बुजुर्ग दादी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। महिला को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन नहीं मिलने से परेशानी हुई। सौरभ ने जब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की बात कही तो कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी कारणवश देरी होती है तो तीमारदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित नर्स के खिलाफ पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसएमओ डॉ. एवी राघव ने संगठन को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।