{"_id":"745612c818e637198b562bb918456250","slug":"demand-for-medical-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी से पेंशनर मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी से पेंशनर मायूस
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 13 Feb 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक शनिवार को हिंदू आश्रम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता याकूब बेग ने की। सभा में सभी सदस्यों ने कहा कि उन्हें पिछले एक वर्ष से मेडिकल रिवर्समेंट के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा। विद्युत मंडल नाहन के कार्यालय में यह कहा जा रहा है कि मासिक ड्राइंग लिफ्ट नहीं होने के कारण ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता नाहन से आग्रह करते हुए कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों की मासिक ड्राइंग लिफ्ट 60 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये मासिक की जाए। साथ ही सभी पेंशनरों को समयबद्ध तरीके से बिलों के भुगतान की अदायगी की जाए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सभी पेंशनरों ने मांग करते हुए कहा कि जुलाई 2015 से देय महंगाई भत्ता का लाभ प्रदेश विद्युत परिषद अपने पेंशनरों को जल्द अदा करे। पेंशनरों ने मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में बिजली के बिलों को जमा कराने की सुविधा गुन्नूघाट बाजार तथा शमशेरगंज मोहल्ले में ही है। आम लोगों तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त काउंटर बस स्टैंड अथवा रानीताल पार्क के समीप खोला जाए।
विज्ञापन
बैठक में ऐवी लाल, ईडी बंसल, अशोक विक्रम, शमशेर ठाकुर, गोपाल ठाकुर, बुंदूखान, मोहन लाल, गुरुचरण सिंह, विजय शर्मा, सतपाल, शमी मोहम्मद, राम किशन, गौरी दत्त, सुनील रतन, नासिर, महबूब आलम, गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।