फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for bus services in nohradhar

सफल ट्रायल के एक साल बाद भी नहीं मिली बस सुविधा

Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
demand for bus services in nohradhar
नौहराधार क्षेत्र के घंडूरी-तलांगना सड़क पर ट्रायल के दौरान मौजूद अधिकारी व भाजपा नेता। (फाइल फोट - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। तकरीबन एक साल पहले बस के सफल ट्रायल के बाद भी निगम प्रबंधन बस सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में निगम की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष पनप रहा है। आज भी सैकड़ों ग्रामीण घंडूरी-तलांगना सड़क पर बस चलने की इंतजार में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि घंडूरी-तलांगना सड़क पर रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता, एसडीएम संगड़ाह और आरएम की मौजूदगी में विधिवत तरीके से बस ट्रायल लिया गया था, जो सफल भी रहा। बावजूद इसके इस रूट पर बस सेवा आज तक नहीं चलाई गई है। जब बस ट्रायल हुआ तो घंडूरी के ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं सहित सरकारी अमले, अधिकारियों का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया और उम्मीद जताई कि छह किलोमीटर सड़क पर अब नियमित तरीके से सरकारी बस चलाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को फायदा होगा लेकिन एक साल बीत जाने पर अभी तक बस नहीं चली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधायक प्राथमिकता से कांग्रेस सरकार के समय में यह सड़क बनी है। नाबार्ड से करीब 4.5 करोड़ रुपये इस सड़क पर खर्च हुए हैं। क्षेत्र के ग्रामीण दुर्गा सिंह, मीन सिंह, राजेश ठाकुर, संदीप, प्रवीण, रघुनाथ, मोहन लाल, पंचायत प्रधान सुरेंद्र धीमान आदि का कहना है कि जब इस सड़क पर बस का सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है तो अब सरकार व परिवहन निगम को बस चलाने में क्या समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार और यहां के भाजपा नेताओं से शीघ्र ही बस सेवा चलाने की मांग की है ताकि लोगों को फायदा मिल सके। रेणुका भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मंडल के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं पहुंचा है। न ही उन्हें इसकी जानकारी है। यदि रूट पास हुआ है तो इस विषय में परिवहन मंत्री से बातचीत की जाएगी और जल्द बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed