फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   deadbody found in river

देवीनगर में मिला पंचायत सहायक सचिव का शव

Fri, 22 Jan 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 22 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in river

 पांवटा के कृपालशिला गुरुद्वारा के साथ लगते नाले में संदिग्ध अवस्था में एक पंचायत सहायक सचिव का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव के बारे में सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए जुन्गा लैब में भेज दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन



मिली जानकारी अनुसार पांवटा नप कमेटी क्षेत्र के देवीनगर के समीप गुरुद्वारा के साथ एक गंदा नाला है। वीरवार देर शाम को स्थानीय कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को नाले में गिरा हुआ देखा। कच्ची सड़क के साथ गहरी पानी की नाली में पीठ के बल शख्स का कीचड़ के अंदर पड़ा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



मृतक युवक के बूट व जुराबें सही हालत में पाए गए। शरीर के किसी भाग में चोट के निशान नहीं थे। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर आधार कार्ड, 30 रुपये व छोटा शैंपू पैकेट मिला। आधार कार्ड चैक करने पर युवक की पहचान वेद प्रकाश (35) पुत्र तपेंद्र सिंह निवाशी कांटा मश्वा के रूप में की गई, जो गिरीपार के ठोंठा जाखल पंचायत में सेवारत थे। इसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों ने पांवटा पहुंच कर मृतक की शिनाख्त कर ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि शुरुआती जांच में नशा कर युवक के देवीनगर में गहरे नाले में गिरने से मौत की आशंका है। मृतक सहायक पंचायत सचिव वेद प्रकाश के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट जांच को भेज दी गई है। लैब के जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed