फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News Body of a youth recovered on the banks of Giri river suspicion of murder

Sirmour News: गिरि नदी के किनारे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Thu, 19 Feb 2026 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 11:51 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक गिरि नदी के किनारे स्थित क्रशर में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sirmour News Body of a youth recovered on the banks of Giri river suspicion of murder
पुरूवाला में गिरि नदी किनारे क्रशर में मिले शव के मामले में जांच करती पुलिस टीम। संवाद

विस्तार

पुलिस थाना पुरुवाला थाना क्षेत्र में गिरि नदी के किनारे स्टोन क्रशर साइट पर एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों ने साइट पर शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मांग उठाई है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे क्रशर के मुंशी ने प्लांट के पास एक शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गिरि नदी से सटे स्टोन क्रशर परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान विकास उर्फ ध्रुव (19) पुत्र किरण कुमार, निवासी गांव डोबरी सालवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के पहुंचने तक घटनास्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, विकास गिरि नदी के किनारे स्थित क्रशर में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। फिलहाल किसी प्रकार की रंजिश या कहासुनी की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच, पुलिस पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस थाना पुरुवाला के एसएचओ रूपिंद्र शर्मा ने मौके पर बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। दोपहर करीब सवा एक बजे फोरेंसिक टीम, साइबर क्राइम टीम और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के दौरान क्रशर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें मृतक समेत कुछ युवक तेज रफ्तार ट्रैक्टर में बैठकर घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए। टीम ने मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, अमर सिंह, रामपाल नंबरदार और मृतक के परिजनों की मौजूदगी में अहम साक्ष्य एकत्र किए। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने, फिंगरप्रिंट, मिट्टी सहित अन्य भौतिक साक्ष्य वैज्ञानिक जांच के लिए सुरक्षित किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नमूनों की लैब जांच फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में कराई जाएगी, जिसमें लगभग एक माह का समय लग सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेज दिया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मौके पर मृतक के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान, मोबाइल फोन सहित कई वस्तुएं बरामद की गई हैं। दो युवकों से थाने में पूछताछ चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभी तथ्यों की गहन जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed