{"_id":"64aeb009ce85a522ab0b9276","slug":"dc-sirmaur-meeting-on-rain-snd-landslides-issues-nahan-news-c-177-1-ssml1028-3564-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद सड़कों, पानी, बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें विभाग : \nउपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद सड़कों, पानी, बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें विभाग : उपायुक्त
विज्ञापन
बंद सड़कों, पानी, बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें विभाग :
उपायुक्त
उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिले में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की
नाहन में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकरों से पानी देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्राधिकरण सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में बुधवार को बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रभावित सड़कों, पेयजल, बिजली आदि जन सेवाओं की समीक्षा भी गई। इस दौरान नाहन में पानी की किल्लत के चलते टैंकरों से पानी की आपूर्ति देने के भी निर्देश दिए गए।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने जलशक्ति, लोक निर्माण और बिजली विभाग को बाधित जनसुविधाओं को शीघ्र गतिशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली को शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने भारी बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर शीघ्र ही ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध जल स्रोतों की कलोरीनेशन करने के आदेश दिए।
उन्होंने नाहन शहर में पेयजल की दिक्कत देखते हुए टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति तत्काल आरंभ करने को भी कहा।
बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। सोलंकी ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली विभाग आपदा के समय बेहतरीन कार्य कर रहे हैं लेकिन जनहित में इन कार्यों की गति को बढ़ाया जाना जरूरी है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद