फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc order to dfc officers to provide ration in all dipo of sirmaure in time

डिपो में निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराए विभाग: गौतम

Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
dc order to dfc officers to provide  ration in all dipo of sirmaure in time
नाहन (सिरमौर)। जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों में समय पर राशन उपलब्ध करवाना विभाग सुनिश्चित करे ताकि जिलावासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बैठक की अध्यक्षता करते यह निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभाग को बाजार में खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर नियमित आधार पर सब्जी मंडी के थोक भाव और बाजार में बिक रही वस्तुओं के मूल्यों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति निर्धारित मूल्यों से अधिक दामों पर सामान बेचता पकड़ा जाए उसका चालान काटा जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विभाग की ओर से जून से सितंबर तक आवश्यक वस्तुओं के दामों की वृद्धि रोकने के लिए 1062 निरीक्षण किए, जिनमें से 49 लोगों को चेतावनी दी गई और 48,000 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा कचरा अधिनियम-1995 के अंतर्गत जिला के 297 स्थानों पर निरीक्षण किए गए जिसमें लोगों से 8000 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिक से अधिक निरीक्षण करने के आदेश दिए। बैठक में नाहन के ग्राम जाबल का बाग, त्रिलोकपुर, खैरी, कटाह शीतला, ग्राम पंचायत कौलांवालाभूड़ में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ताओं को मंजूरी दी गई। वहीं, पांवटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर, ग्राम अजीवाला, ग्राम किशनपुरा, ग्राम पंचायत ठोंठा जाखल, ग्राम पंचायत पातलियों में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ता को अनुमति दी। बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी पवित्रा पुंडीर और जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed