{"_id":"61c2135f88ff6a6cba34112c","slug":"damaged-and-selected-roads-of-sirmaur-will-be-maintain-said-dc-in-meeting-with-officers-nahan-news-sml394223999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की होगी मरम्मत, बेहतरीन आवागमन की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की होगी मरम्मत, बेहतरीन आवागमन की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
नाहन में लोनिवि, एनएच व पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में पर्यटकों और आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएंगी। इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में लोक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने की।
बैठक के दौरान जिले में यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाली सड़क सुविधा प्रदान करने, तत्काल रखरखाव की आवश्यकता वाली सड़कों की दुरुस्ती व जिले के सभी मुख्य पर्यटक स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सिरमौर की मुख्य जिला सड़कों, प्रमुख ग्रामीण सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों को चयनित किया गया जिसमें सोलन-मीनस सड़क, राजगढ़-नैरीपुल-छैला, राजगढ़-हरिपुरधार-रेणुका, दो सड़का (नाहन)-रेणुका, डलयाणु-नैनीधार-गत्ताधार-शिलाई, गत्ताधार-जीवणीधार और पबयाना-सैर जगास सड़कों का चयन किया गया जो मुख्यत: पर्यटन व यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि कुमारहट्टी-नाहन, लालढांक-रोनहाट और कालाअंब-पांवटा साहिब को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा सराहां-चंडीगढ़ वाया मोरनी हिल सड़क और बर्मा पापड़ी-माजरी-पालियों, खजुराना - सुकेती -कालाअंब-त्रिलोकपुर, बनेठी-बागथन-राजगढ़-चंदोल की सड़कों में भी बेहतर राइडिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इन सड़कों का भी चयन किया गया है।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाहन के आसपास की सभी सड़कों के बेहतर रखरखाव और सड़कों को साफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही नाहन में सफाई मशीन की सहायता से सड़कों की धूल को दूर किया जाएगा।