फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dalit shosan mukti manch strike in nahan for their various demand

शामलात भूमि में दलितों को मिले अधिकार, बने सफाई कर्मचारी आयोग

Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
dalit shosan mukti manch strike in nahan for their various demand
विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यक - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले मंगलवार को नाहन में विभिन्न अनुसूचित जाति वर्ग और जनवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने विशाल रैली निकाली। मंच के संयोजक आशीष कुमार की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में जिलेभर से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सुबह के समय नाहन बस अड्डे पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दलित शोषण मुक्ति मंच ने डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच ने इस दौरान जहां दलित समुदाय के अधिकारों के शोषण के आरोप लगाए, वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जल्द समुदाय से जुड़ी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने दलित समुदाय की हो रही अनदेखी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शामलात भूमि पर दलित वर्ग को अभी तक कोई अधिकार नहीं दिया गया है, जिसके चलते संबंधित लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द से जल्द दलित वर्ग को भी शामलात भूमि में उसका अधिकार दे।
सरकारी और अर्द्ध सरकारी नौकरियों में सभी प्रकार की भर्तियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण रोस्टर को लागू किया जाए। 24 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए। 85 वें संविधान संशोधन को लागू किया जाए और बैकलॉग पदों को तुरंत भरा जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का हिमाचल प्रदेश में भी गठन किया जाना चाहिए और अन्य राज्यों की तर्ज पर सफाई कर्मचारियों को वेतन का लाभ मिले।

आशीष कुमार ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से सरकार विचार कर उन्हें पूरा करने के लिए उचित कदम उठाएं और संबंधित विभागों को भी इस संदर्भ में उचित दिशा निर्देश दें ताकि प्रदेश में दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा हो सके और उन्हें संविधान में प्रदत्त सुविधाओं व अधिकारों का लाभ मिल सके। यदि सरकार ने इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कोली समाज, युवा विकास क्लब, वाल्मीकि सभा, रामदासिया सभा, क्रिश्चियन कम्यूनिटी, किसान सभा, जनवादी महिला सहित दर्जनों संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed