{"_id":"65141900580471f11d028039","slug":"dac-nomber-compulsary-for-guess-cylinder-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-9229-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गैस सिलेंडर डिलिवरी होने पर अब डीएसी नंबर देना हुआ जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गैस सिलेंडर डिलिवरी होने पर अब डीएसी नंबर देना हुआ जरुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर डिलिवरी होने पर अब डीएसी नंबर देना हुआ जरूरी
सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया कदम : प्रदीप शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उपभोक्ता को सिलिंडर की डिलिवरी पर डीएसी नंबर देना होगा। इसके लिए अब गैस की आपूर्ति के समय आपका मोबाइल ऑन होना चाहिए। नए नियम को लागू कर दिया गया है।
पांवटा साहिब गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करते समय डिलिवरी एथेंटिकेटिड कोड (डीएसी) नंबर देना जरूरी होगा। कार्पोरेशन ने ये कदम गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया है, क्योंकि अकसर कालाबाजारी करने वाले लोग सिलिंडर का कम इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनके नाम का सिलिंडर बुकिंग करके उठा लिया जाता है। शर्मा ने कहा कि अब सत्यापन कदम(वेरिफिकेशन स्टेप) आने से ऐसा करने पर रोक लग सकेगी क्योंकि चार नंबर का डीएसी कोड उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर आएगा। किसी उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर बदलना हो तो अपनी गैस एजेंसी में संपर्क कर सकते हैं। गैस एजेंसी प्रबंधक पांवटा प्रदीप शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि है डिलिवरी के समय उपभोक्ता डीएसी नंबर जरूर उपलब्ध करवाएं।
संवाद