{"_id":"66f3ff298e7e7c14720e5a97","slug":"cycle-event-will-be-held-on-29-septin-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-133186-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम जरूर करें : डॉ. अजय पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम जरूर करें : डॉ. अजय पाठक
विज्ञापन

नाहन में 29 सितंबर को साइकिल इवेंट का होगा आयोजन : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ के अवसर पर शारीरिक व मानसिक कल्याण को बढ़ावा देेने के लिए ‘यूज हार्ट फॉर एक्शन’ थीम पर आधारित साइकिल इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह साइकिल इवेंट 29 सितंबर को प्रात: 11:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन से प्रारंभ किया जाएगा।
अजय पाठक ने बताया कि आजकल की भाग़- दौड़ भरी जिंदगी के कारण गैर संचारी रोगों से देश में लगभग 63 प्रतिशत मौतें हो रहीं हैं। बहुत से गैर संचारी रोग हमारी जीवन शैली से जुड़े हुए हैं उनके सामाजिक व आर्थिक प्रभाव हैं। तंबाकू व शराब के उपयोग, खराब खाने की आदतें, शारीरिक गतिविधियां कम होने और वायु प्रदूषण जैसे प्रमुख व्यवहार जोखिम कारकों से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि व्यायाम हमारे जीवन में बहुत जरूरी है जो हमें अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार करना चाहिए। योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वह 29 सितंबर को प्रात: 11:30 बजे इस साइकिल इवेंट में जुड़कर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।