फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cultural evenings will be held in Rajgarh from 14th on all three days.

Sirmour News: राजगढ़ में 14 से, तीनों दिन होंगी सांस्कृतिक संध्याएं

Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cultural evenings will be held in Rajgarh from 14th on all three days.
राजगढ़ में मेले के आयोजन को लेकर बुलाई बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग।
एसडीएम की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
विज्ञापन


शोभायात्रा और दंगल रहेगा मुख्य आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला 14 से 16 अप्रैल तक नेहरू मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
एसडीएम ने बताया कि 14 अप्रैल को बैशाख सक्रांति के अवसर पर राजगढ़ स्थित शिरगुल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद देवता की पालकी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के अंतिम दिन दंगल आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर भारत के नामी पहलवान भाग लेंगे। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले की स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। एसडीएम ने मेले के दौरान कानून व्यवस्था, बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले के सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे उदारतापूर्वक योगदान दें। इससे मेले का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुशांत शर्मा, ज्योति साहनी, शिरगुल मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, विवेक शर्मा, रणधीर पंवर, विक्रम ठाकुर, अनुज ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed