फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women rapped before murder

पहले दुराचार फिर पत्थरों से उतारा मौत के घाट

Mon, 06 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 06 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
women rapped before murder
प्रेमिका की मौत के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala

पांवटा साहिब(सिरमौर)। धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आते ही तोते की तरह तमाम राज उगल दिए और गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

 आरोपी ने पहले लड़की को लिफ्ट दी। उसके बाद जंगल के समीप सुनसान स्थल पर दुराचार किया। रेप केस में फंसने के भय के बाद में उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या के दूसरे दिन उसका शव ठिकाने लगाया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम भी आईजीएमसी में करवाया गया।
विज्ञापन



गिरिपार के सतौन क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती पांवटा में एक कंपनी के उत्पाद बेचती थी। 31 मई को वह धारटीधार क्षेत्र में गई। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी विपिन ठाकुर(24) पुत्र तेजबीर ठाकुर निवासी कांसर किसी इकाई में सुरक्षा कर्मी कार्यरत है। वह 31 मई को सुबह युवक लड़की को मिला था। उसने अपने दोपहिया वाहन से एक स्थान पर लड़की को प्रोडक्ट बेचने भी छोड़ दिया। जांच के दौरान परत उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की कॉल डिटेल में अंतिम बार आरोपी युवक से ही बात हुई है। कहा जा रहा है कि उसी दिन देर शाम को लड़की की अंतिम बस छूट गई थी। लड़के ने लिफ्ट देकर छोड़ने की बात कही। बाइला के समीप जंगल में सुनसान स्थल पर उसने लड़की से दुराचार किया।
 कहा जा रहा है कि लड़की के भारी विरोध व पुलिस में शिकायत करने की बात पर झड़प हो गई। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था। झड़प के बाद लड़की को धक्का मार दिया। गला दबाया व छाती पर पांव रख कर पत्थरों से वार किए। फिर रात को शव को वहीं पड़ा छोड़ भाग गया। अगले दिन 1 जून तड़के ही मौके पर जाकर शव को पत्थरों, पेड़ की टहनियों व पत्तियों से दबा दिया।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि विपिन ठाकुर(24) पुत्र तेजवीर निवासी कांसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। यदि कोई और भी हत्याकांड में शामिल हुआ, शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।  
 ..........
-------
नोट--मर्डर से संबंधित समाचार के लिए बॉक्स--
 -मोबाइल लोकेशन बना पुलिस का हथियार
पांवटा। गिरिपार क्षेत्र की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होते हुए पुलिस हरकत में आई थी। इसके लिए लड़की के मोबाइल की लोकेशन पुलिस के लिए हथियार बनी। लड़की का मोबाइल 31 मई से ही स्विच ऑफ था। मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। अंतिम लोकेशन बाइला क्षेत्र में मिली। संदेह के आधार पर पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि अंतिम बार आरोपी युवक के साथ देखी गई थी। इसलिए आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उससे अगले दिन लड़की का शव परिजनों व पुलिस ने खोज निकाला।  
..............
नहीं मिले अभी तक वस्त्र
पांवटा। बाइला के जंगल में लड़की का अर्ध नग्न हालत में शव मिला जो पत्थरों के नीचे दबाया गया था। लड़की के शरीर पर केवल एक शर्ट थी। पत्थर मार कर चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया था। अभी तक मौके के आसपास से लड़की के वस्त्र बरामद नहीं हो सके हैं।
--------
हत्याकांड की गहनता से जांच होना जरूरी : ग्रामीण
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार के सतौन क्षेत्रवासियों राजेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सतीश कुमार व सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी हो सकते हैं। केवल एक आरोपी के हत्या को अंजाम देने व दफनाना संभव नहीं हो सकता। इसमें राजनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष होकर जांच की आग्रह किया है जिससे हर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। सतौन में शाम को इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों महिला और युवक मंडलों ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला और युवती की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की सरकार से मांग की। लोगों ने इस मामले की तुलना दिल्ली के निर्भय कांड से की।   

..........
पंडित की बात भी निकली सही
पांवटा। सतौन क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि एक पंडित (महिला) ने बता दिया था जिसमें कहा गया कि बाइला-धौलाकुआं जंगल में लकड़ी डिपो के आसपास तालाब है। वहीं नजदीक शव दफनाया गया है। इसके बाद परिजन व दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन शव नहीं मिला। फिर गांव से फोन आया जिसमें पंडित ने कहा कि वापस मत लौटो जहां पर पहुंचे थे उसी जगह के आसपास तलाश शुरू करो। ग्रामीण फिर वहीं पहुंचे। एक ग्रामीण के पांव से पत्थर गिरा। इस पत्थर के आसपास खून दिखा। जंगल में भारी बदबू आ रही थी। बस कुछ ही दूरी पर शव का हल्का सा हिस्सा बाहर दिखा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed