फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman strike continuse against wine shop in khodri majri

ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

Mon, 24 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजपुर
अमर उजाला ब्यूराो राजपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
woman strike continuse against wine shop in khodri majri
रामपुर कलक्ट्रेट पर शराब की दुकान हटाने के लिये प्रदर्शनकरते सैनी समाज के लोग। अमर उजाला

विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। खोदरी माजरी पंचायत में शराब के ठेके को बंद करने के लिए पांच दिनों से जारी ग्रामीण महिलाओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने भी उनसे मुलाकात की। विधायक ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि ठेके को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दिया जाएगा। 

गौरतलब हो कि खोदरी माजरी उत्तराखंड राज्य की सीमा से सट्टा क्षेत्र है। अधिकतर बाहरी राज्यों के लोग यहां शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। शाम के वक्त जगह-जगह पर शराबियों के झुंड मिलते हैं, जिससे वहां पर स्थानीय लोगों का रहना बड़ा मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि क्षेत्र की महिलाओं को ठेके के विरोध में प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारी निशा, रीना, शीला, गुरमीतो,  दर्शनी, बेला, संतोष, करण, सुरेंद्र, बलदेव, रामकिशन, विजय, सुरेश, भगत, नैन सिंह, प्रेम आदि लोगों ने बताया कि खोदरी माजरी पंचायत में बने शराब के ठेके में शराब पीने लोग उत्तराखंड से आते हैं। शराब पीकर गाली-गलौच करते हैं। महिलाओं ने बताया कि लोग शराब पीकर गांव की लड़कियों व बहुओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिसकी वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया और ठेका खुलवा दिया जिसे बंद करवाने के लिए अब उन्हें ही विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed