फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman death in car accident

कार खाई में गिरी, तिब्बती महिला की मौत

Thu, 31 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)। Updated Thu, 31 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन

गिरिपार की तिलौरधार तिब्बती कॉलोनी में सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक तिब्बती बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक तिब्बती युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल युवती को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।

विज्ञापन


कमरऊ पंचायत के तहत पड़ने वाली तिब्बती कॉलोनी के संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। एक आल्टो कार में तिब्बती समुदाय की मां-बेटी सवार होकर जा रही थी। कार में नामबोल (58) व पनमा लामो (38)निवासी तिलौरधार तिब्बती कॉलोनी सवार थीं। इस बीच कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे तिब्बती बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी बेटी पनमा गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी राजबन, परिजनों व कफोटा-108 एंबुलेंस को कर दी। इसके बाद कफोटा से एंबुलेंस हादसा स्थल पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी विजय कुमार व पायलट विक्रम सिंह ने घायल को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजबन पुलिस टीम सूचना मिलने पर तिलौरधार मौके पर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। गिरिपार के तिलौरधार में हादसा हुआ है, जिसमें तिब्बती समुदाय की एक बुजुर्ग तिब्बती महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल तिब्बती युवती को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया है।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed