फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman blamed misbehave with her

महिला ने लगाया छेड़ख़ानी और मारपीट का आरोप

Fri, 11 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
woman blamed misbehave with her
पु‌ल‌िस

विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद में एक महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट और छेड़ख़ानी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाने में सौंपी शिकायत में चुनर गांव की 37 वर्षीय एक महिला ने बताया कि वह गांव में ही किसी के घर दसुठन में शरीक होने पहुंची थी।


इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासी रिंकू भी आया हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि रिंकू ने वहां उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम का माहौल ही बिगड़ गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे छुड़वाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उस दौरान रिंकू ने शराब का भी सेवन किया हुआ था। शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed