फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wine produse points found in pontas jungal

पांवटा के जंगलों में शराब के अड्डे किए तबाह

Sat, 09 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 09 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
wine produse points found in pontas jungal
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन


धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन मंडल के खारा, कुकडो और टोका के जंगलों में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को वन विभाग ने तहस-नहस कर दिया है। शनिवार को विभाग की एक टीम ने पांवटों के जंगलों में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की 12 भट्टियां बरामद की हैं। भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार लाहण को भी मौके से बरामद किया गया है। हालांकि, भट्ठियों को चलाने वाला शराब माफिया मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की एक टीम ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर खारा, कुकडो और टोका के जंगलों में छापेमारी की। इस मुहिम के दौरान 12 भट्ठियां, 5000 लीटर लाहण और 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। टीम ने शराब के इन अड्डों को तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम में बीओ बलि राम, बीओ शमशेर, वन रक्षक रजनीश, अनिता, सुरजीत, राकेश, हरिचंद, बलबीर, अवतार, तोताराम शामिल थे। शनिवार सुबह टीम खारा, टोका और कुकडो के जंगल में पहुंची। टीम ने खारा के लाडां खाला में पाच भट्ठियां शराब की नष्ट की। जबकि 40 लीटर शराब को भी नष्ट किया गया। इसके अलावा कुकडो और टोका के जंगल में टीम ने सात भट्ठियां जब्त की। यहां पांच हजार लीटर लाहण और 160 लीटर शराब भी बरामद किया जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वन रक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि विभाग की कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

बॉक्स--
सूचना मिलते ही फरार होता है माफिया
विभागीय सूत्रों के अनुसार शराब माफिया ने जंगलों के रास्ते में अपने गुप्तचर लगा रखे हैं। वन विभाग या पुलिस के आने की सूचना मिलते ही यह गुप्तचर शराब माफिया के मास्टरमाइंड तक सूचना दे देते हैं। लिहाजा, शराब भट्ठियों को छोड़कर इस गोरखधंधे से जुडे़ लोग मौके से फरार हो जाते हैं।

-----------
जंगल की आढ़ में चल रहा धंधा
विभागीय सूत्रों के अनुसार सिरमौर के कई जंगलों में इस तरह का गोरखधंधा चला हुआ है। खासकर उत्तराखंड की सीमाओं से सटे जंगलों में माफिया ने भट्ठियां चलाई हुई हैं, जहां से कच्ची शराब की सप्लाई उत्तराखंड को भी सप्लाई होने की आशंका है। पुलिस भी इस मामले में कई बार कार्रवाई कर चुकी है लेकिन गोरखधंधे पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है।
-------------------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed