फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   villagrs of khodri majri meet to dc and demanded to shiffting the wine shop

शराब का ठेका स्थानांतरण करने को डीसी से मिले ग्रामीण

Tue, 25 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Tue, 25 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
villagrs of khodri majri meet to dc and demanded to shiffting the wine shop
हाईवे की परिधि में आने वाले शराब के ठेके - फोटो : अमर उजाला

नाहन (सिरमौर)। खोदरी माजरी पंचायत में खुल रहे शराब के ठेके को वहां से स्थानांतरित करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी सिरमौर से मिला। इस दौरान ग्रामीणों के साथ पांवटा क्षेत्र के विधायक व जनवादी महिला समिति से जुड़े सदस्य भी साथ रहे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीसी बीसी बडालिया को ज्ञापन सौंप कर शराब के ठेके को क्षेत्र से तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की जिस पर डीसी बीसी बडालिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ठेके को वहां नहीं खुलने दिया जाएगा जहां ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे आबकारी एवं कराधान विभाग को पंचायत प्रधान व पंचायत सदस्यों की बताई जगह पर शराब का ठेका स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि यदि पंचायत दिसंबर 2017 से पहले प्रस्ताव पारित कर भेजेगी तो ठेके की बोली नहीं की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि इस बार बेशक वह पंचायत में दूसरी जगह शराब का ठेका खोलने की बात कह रहे हैं लेकिन अगले वर्ष किसी भी कीमत पर पंचायत में शराब का ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष सीता तोमर, सचिव अमिता चौहान, किसान सभा के जिला सचिव गुरविंद्र सिंह, पंचायत प्रधान बलदेव सिंह, जिप सदस्या संतोष कपूर, विजय कपूर, गीता तोमर, मदन चौहान, सुरेंद्र राणा, वार्ड मेंबर गरीबदास, उपप्रधान राकेश कुमार, ममता, कनको देवी, मंजू देवी, वार्ड सदस्य सविता देवी, ब्रह्मी देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed