{"_id":"585034684f1c1bad5d649d05","slug":"veichle-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां में शरारती तत्वों ने तोड़ दी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराहां में शरारती तत्वों ने तोड़ दी गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/सराहां
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शरारतीतत्वों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पच्छाद में हुड़दंगियों ने सोमवार रात को स्कूल के समीप पार्क की गई एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी पर पत्थर मार कर इसे भारी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाड़ी के मालिक नरेश भाटिया ने पच्छाद थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार की रात उसने अपनी गाड़ी स्कूल के सामने सड़क किनारे पर खड़ी की थी। यहां करीब एक दर्जन छोटे-बड़े अन्य वाहन भी खड़े थे। रात को किसी ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आगे और पीछे के शीशों को पत्थरों से जानबूझ कर तोड़ा गया है। नरेश भाटिया सराहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दो बार किसी ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े थे। इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई थी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी एसवीएन स्कूल सराहां के पास खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े गए थे। सराहां पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार की गाड़ी के शीशे कुछ दिनों पहले इसी तरह से तोड़े जा चुके हैं। अब वाहन मालिकों को अपने वाहनों की चिंता सताने लगी है। रोड सेफ्टी क्लब पच्छाद के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि रोड सेफ्टी क्लब पच्छाद सराहां नए बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा, जिससे इन हरकतों का पर्दाफाश हो सके। सराहां पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत भी ऐसी घटना को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रयास करेगी। थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन