फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two woman kidnapping girl child

दो महिला वर्करों पर बच्ची को अगवा करने का आरोप

Sat, 08 Oct 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Sat, 08 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


संगड़ाह (सिरमौर)।चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़ी दो महिला वर्करों पर गिरिपार इलाके की एक बच्ची को बहला-फुसला कर अगवा करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगड़ाह पुलिस थाना ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



जानकारी के अनुसार गिरिपार इलाके की एक महिला ने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बच्ची को दो महिला कार्यकर्ता स्कूल से गाड़ी में उठाकर ले गई। शिकायत में बताया गया है कि बच्ची को दोनों कार्यकर्ताओं ने 10 लाख रुपये देने व अच्छी यूनिफार्म देने के प्रलोभन दिए। आरोप है कि नाबालिग को स्कूल के दौरान अगवा किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर साम्बशिवन ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में तफ्तीश चल रही है। जल्द ही मामले की पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed