फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died in car accident near renuka

कार खाई में गिरी, दो की मौत

Sun, 06 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Sun, 06 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
two died in car accident near renuka
car accident - फोटो : अमर उजाला

ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी तीर्थ स्थल में दर्शन करने के बाद लौट रहे विकासनगर (उत्तराखंड) के श्रद्धालुओं से भरी आल्टो कार रविवार को गहरी खाई में गिर गई। लगभग 300 फुट गहरी खाई में गिरने से कार में सवार 10 वर्ष की एक बच्ची और एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का नाहन ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से दो को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के विकासनगर के जीवनगढ़ गांव के श्रद्धालुओं का एक परिवार श्री रेणुका जी में दर्शन को आया था। माता के दर्शन करने के बाद परिवार दोपहर को वापस लौट रहा था। रेणुका-सतौन मार्ग पर लाल पुल (चांदनी) के समीप आल्टो कार (यूके 13-1178) अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में 10 साल की बच्ची श्रुति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन चौहान (27) को नाहन अस्पताल में मृत घोषित किया गया। कार चालक परमिंद्र (24), ममता (26), चारु (7) व सुचिता चौहान (26) गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे के दौरान माता भंगायणी मंदिर से माथा टेककर आ रहे अन्य वाहन में सवार शिलाई के जामना निवासी राजूराम व सुरेंद्र ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार चालक परमिंद्र सिंह सेना में गढ़वाल राइफल का जवान है। परमिंद्र सेना से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ रेणुका घूमने आया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद ददाहू के तहसीलदार चेतन चौहान व एसएचओ देवानंद ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन की ओर से सभी घायलों को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। उधर, रेणुका पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

बाक्स----------------
प्रशासन ने पूछा कुशलक्षेम
हादसे के दौरान सीपीएस विनय कुमार, डीसी बीसी बडालिया, एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी, एसडीएम संगडाह रजनेश कुमार व सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा समेत प्रशासनिक अमला रेणुका में ही मौजूद था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने ददाहू अस्पताल में घायलों को कुशलक्षेम पूछा। साथ ही हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed