{"_id":"5856c34d4f1c1bac60c05fc3","slug":"two-case-of-misbehave-with-under-age-girls-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेड़छाड़ के दो केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से छेड़छाड़ के दो केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के कालाअंब थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में दसवीं कक्षा की छात्रा ने कहा है कि शनिवार को जब वह घर पर थी तो गुरमेल नामक एक लड़का उसके कमरे में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर भादंसं की धारा 354, 452 और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य मामले में एक महिला की शिकायत पर नाबालिग से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। थाना राजगढ़ के अंतर्गत एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति घर में शराब पीकर आता है। वह अपने दो दोस्तों को साथ लेकर आता है और उसकी बेटी के साथ मारपीट और अश्लील हरकतें करते हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जार ही है।
विज्ञापन