फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with five illegale tarcol drum

अवैध रूप से 5 तारकोल के ड्रम ले जाते दो गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 28 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिंहपुरा पुलिस टीम ने अवैध रूप से तारकोल के पांच ड्रमों को ले जार रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूटिलिटी में भर कर यूपी निवासी दो आरोपी तारकोल हिमाचल से उत्तराखंड की तरफ ले जा रहे थे। सिंहपुरा पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहरुवाला में नाका लगाया था जहां दोनों शातिर दबोचे गए।

फेस्टिवल सीजन के चलते सिंहपुरा पुलिस टीम ने उत्तराखंड सीमा समेत आसपास क्षेत्रों में नाका लगाया थे। शुक्रवार को चौकी प्रभारी एएसआई मोहर सिंह, एचसी कल्याण सिंह, नारायण सिंह व वेद समेत टीम ने मेहरुवाला में नाका लगाया था। इस बीच पिकअप यू के08 सी 4834 को तलाशी के लिए रुकवाया गया।
विज्ञापन


वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 5 तारकोल के ड्रम बरामद किए गए। इस बारे में वाहन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दोनों आरोपियों दिनेश कुमार और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है जिस से पता चल सके कि तारकोल को कहीं से चोरी करके या फिर अवैध रूप से किसी से खरीदा गया है। पुलिस जांच टीम दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। तारकोल मामले के दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed