फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   twelove illegal construction destroyed in ponta

पांवटा साहिब में एक दर्जन अतिक्रमण हटाए

Thu, 21 Apr 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 21 Apr 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर पालिका की मिल्क वितरण केंद्र के समीप से पटवार सर्कल तक अतिक्रमण हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जेसीबी दिन भर कार्य करते रही। कुछ स्थलों पर साथ लगते मकान मालिकों के साथ हल्की फुल्की बहस भी होती रही लेकिन अतिक्रमण हटाने में जुटी टीम अपना कार्य करती रही। प्रशासन ने दो दिन में करीब एक दर्जन अतिक्रमण हटाए गए। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व नप कमेटी के इस साहसिक फैसले की सराहना की है।

विज्ञापन



बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल, पटवार खाने से लेकर नप कमेटी कार्यालय तक नप कमेटी की संपर्क सड़क के साथ जमीन लगती है जिसमें काफी स्थलों पर अवैध कब्जे होते जा रहे थे। पिछले कुछ वर्षों से इस जमीन से कब्जे हटाने, सड़क चौड़ीकरण व वाहन पार्किंग के लिए स्थल उपलब्ध करवाने पर विचार मंथन होता रहा। तीन वर्ष पहले भी योजना बना कर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू करने पर भी विचार मंथन चलता रहा लेकिन प्रस्तावित योजना को अमलीजामा न पहनाया जा सका। अब, विगत बुधवार से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। कई स्थलों को जेसीबी मशीनों से खुदवा दिया गया है जिससे इन स्थलों पर वाहन पार्किंग या नप कमेटी की जमीन पर बनी सड़क को चौड़ा किया जा सकें। इस मुहिम के लिए गठित टीम मौके पर रह कर अतिक्रमण हटाने का कार्य करवा रही है।  
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि सिविल अस्पताल से एमएसी संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed