फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   try to killing case, under age girl changed her statement

बयान से पलटी नाबालिग लड़की

Mon, 11 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 11 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। उत्तराखंड की सीमा से सटे बायला के जंगलों में यूपी की नाबालिग लड़की को पीटकर फेंकने का मामला उलझ गया है। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत लड़की ने अदालत में बयान दिया है कि वह स्वयं ही जंगलों में आ गई थी। लिहाजा इस मामले में पूछताछ के लिए थाना तलब किए गए लड़की के दोनों भाई और मामी को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि नाबालिग को भी परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले यूपी के सहारनपुर की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर जंगल में पीटकर फेंका गया था। किसी तरह से जान बचाकर आई लड़की ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया था कि उसे उसके भाई और मामा-मामी ने नशीले इंजेक्शन दिए। दवाई सुंघाई और फिर मारपीट कर जंगल में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की के दोनों भाई और मामी को पूछताछ के लिए थाना भी लाया था।
विज्ञापन


 सोमवार को पीड़ित लड़की के 164 के तहत अदालत में बयान करवाए गए, जहां अपने भाइयों व परिवार पर लगाए गए सभी आरोपों से नाबालिग लड़की ने किनारा करते हुए कहा कि उसके भाइयों का कोई दोष नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पीड़िता ने 164 के तहत बयान में आरोप नहीं लगाए। लिहाजा, उसे परिजनों के हवाले किया गया। उन्होंने कहा कि अब यह केस रद्द कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed