फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck burnt in nahan

ट्रक में भड़की आग, गत्ता राख

Wed, 25 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 25 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा एनएच पर दोसड़का के समीप बुधवार दोपहर बाद गत्ते से लदे एक ट्रक में आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि इस आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे के करीब अचानक ही गत्ते से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि कालाअंब के रूबीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी से गत्ता लाद कर यह ट्रक  पांवटा साहिब के लिए रवाना हुआ था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। विभाग की टीम ने ट्रक का ईंजन व टायर बचाने में सफलता हासिल की। ट्रक में लदा गत्ता पूरी तरह से राख हो गया। ट्रक चालक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। दमकल विभाग के फायरमैन चंद्रवीर ने बताया कि ट्रक का इंजन व टायर बचा लिए हैं। जबकि गत्ता राख हो गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed