{"_id":"58d16ae64f1c1bb6681a3f4f","slug":"three-injured-in-tractor-accident-near-katasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटासन मंदिर के समीप पलटा ट्रैक्टर 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटासन मंदिर के समीप पलटा ट्रैक्टर 3 घायल
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाआंब एचएच मार्ग-7 पर कटासन मंदिर के समीप मंगलवार को अचानक एक ट्रैक्टर पलट गया। इसके कारण उसमें सवार 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक ट्रैक्टर रेत बजरी लेकर जा रहा था। इस बीच कटासन मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार खुर्शीद (21), सूरज(20) व संजय(19) घायल हो गए। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
---