फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three died in car accident

कार गिरी, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Wed, 15 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे शिलार्ई
अमर उजाला ब्यूराे शिलार्ई Updated Wed, 15 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
three died in car accident
कानपुर में भीषण हादसा, दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत जामना-मटियाना सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु पर शोक प्रकट करने जा रहा था।

शिलाई इलाके में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खस्ताहाल सड़कें हादसे की वजह बताई जा रही है। मंगलवार को भी नैनीधार सड़क मार्ग पर एक ट्रक लुढ़क जाने से दो की मौत हुई थी, जबकि तीन छात्राएं घायल हुईं। इस हादसे के दूसरे ही दिन बुधवार को सुबह करीब 9:40 बजे जामना से मटियाना जा रही आल्टो कार एनएच 707 पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन


हादसे में फार्मासिस्ट भवान सिंह (58), नोमी देवी (55) और राजेंद्र सिंह 35 की मौत हो गई। राजेंद्र नोमी देवी का बेटा बताया जा रहा है, जबकि नोमी देवी मृतक फार्मासिस्ट भवान सिंह की भाभी थी। इस हादसे में जानकी देवी (48) व बाला देवी (28)को शिलाई अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आल्टो कार एनएच 707 पर शिलाई से लगभग 7 किलोमीटर दूर लोराहं के समीप लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही शिलाई अस्पताल से 108 व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। शिलाई अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों  को सौंप दिए गए हैं। शिलाई थाना के एसएचओ दुलो राम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है। उधर, शिलाई के एसडीएम गिरीश सकलानी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार व घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। 

----
बॉक्स के लिए---
इलाके में छाई शोक की लहर
सतौन। सड़क हादसे को लेकर इलाके में शोक लहर छा गई है। शिलाई के विधायक बलदेव तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोभा राम, महामंत्री सुरेंद्र राणा व कुलदीप शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। विधायक बलदेव तोमर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed