{"_id":"58d7fb8f4f1c1ba6091a13ae","slug":"thefting-in-pump-house-50-thousand-rupees-property-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप हाउस के टूटे ताले, 50 हजार का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप हाउस के टूटे ताले, 50 हजार का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूराो सतौन
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कट्टी घर में छापा मार कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। मस्तभोज इलाके के रांगुआ पभार उठाऊ पेयजल योजना को अज्ञात चोरों ने ठप कर दिया है। इससे क्षेत्र के 9 गांवों के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रांगुआ पभार उठाऊ पेयजल योजना के पंप हाउस के ताले तोड़कर मोटर की केबल, पैनल बोर्ड व मशीनरी के अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। इससे विभाग को 50 हजार रुपये की चपत लगी है।
चोरी के बाद अब पंप हाउस को चलाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा ग्रामीणों के लिए भी पेयजल संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो गई हैं। रविवार को जब पंप हाउस में रोजमर्रा की तरह पानी की सप्लाई के लिए पंप ऑपरेटर पंप हाउस पहुंचा तो उसे ताले टूटे हुए मिले। इसकी सूचना विभाग के कर्मचारी ने तुरंत उच्चाधिकारी को दी। शिलाई विकास खंड के आंजभोज इलाके की इस उठाऊ पेयजल योजना से क्षेत्र के 9 गांवों को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। इस स्कीम के तहत मस्तभोज के ठाणा, जाखना, जामना, रांगुआ, पभार, कांडो, च्योग व माशु आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को पानी उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि करोड़ों की इस उठाऊ पेयजल योजना का बीते दिनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उद्घाटन किया था। अभी तक इस स्कीम से सभी लोगों को बेहतर तरीके के पेयजल की आपूर्ति हो रही थी।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कफोटा सेक्शन में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कीम से मोटर की कॉपर वाली केबल, पैनल बोर्ड का सामान और पंप हाउस में रखा अन्य सामान गायब पाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने पंप हाउस का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना की सप्लाई भी बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि विभाग ने राजबन पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है।