{"_id":"583482f84f1c1b262413b377","slug":"ten-trees-cut-in-rajgargh-havan","type":"story","status":"publish","title_hn":" दस पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी राजगढ़ के हाब्बन इलाके में कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी राजगढ़ के हाब्बन इलाके में कार्रवाई
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। वन माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने हाब्बन क्षेत्र के जंगल से देवदार और बान के कटे हुए पेड़ बरामद किए हैं। इस संदर्भ में वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार गत दिवस वन विभाग की टीम ने हाब्बन इलाके में दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से चल रही तीन आरा मशीनों को भी जब्त किया गया। इनसे हालांकि विभाग ने आरा लकड़ी बरामद नहीं की थी लेकिन इसके बाद वन विभाग ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कलोंगा के जंगल में विभाग ने देवदार के कटे हुए देवदार के सात पेड़ों के 12 नग और बान के तीन पेड़ बरामद किए जिनकी कीमत लगभग पौने दो लाख बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन