फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student of eight class make fansi with tree

आठवीं के छात्र ने पेड़ पर लगाया फंदा

Mon, 20 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नैनाटिक्कर पंचायत के पांड गांव में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला बीते शनिवार का है। 13 वर्षीय यशपाल शनिवार सुबह अपने स्कूल किला क्लांच के लिए घर से निकला। स्कूल जाते वक्त यशपाल ने एक पेड़ से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे फंदे से निकाला और सीधा अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार घर से स्कूल के निकले यशपाल ने गांव के ही समीप एक पेड़ में फंद लगा लिया। फंदे से निकालकर उसे धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पहले सोलन और फिर आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया लेकिन शिमला ले जाते वक्त यशपाल की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। पूर्व पंचायत प्रधान शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि उसके पिता चतर सिंह मजदूरी करके अपना व परिवार का पेट पालते हैं। मृतक यशपाल के साथ-साथ उसकी मां की तबीयत भी खराब रहती है। दोनों के इलाज पर भारी-भरकम खर्च आता है। ऐसे में मृतक यशपाल भी अपनी बीमारी को लेकर मानसिक रुप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed