{"_id":"5928669f4f1c1b64035374b3","slug":"steel-plant-accident-one-employs-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील प्लांट की मशीन में फंसने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टील प्लांट की मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 26 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत जोहड़ों क्षेत्र में स्थित एक स्टील उद्योग की मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर मशीन में फंसे स्क्रैप को निकाल रहा था कि मशीन चालू हो गई जिसमें वह फंस गया। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोहड़ों में एक स्टील उद्योग में रात की शिफ्ट के दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार, गांव फोरा, तहसील गोगरी, जिला खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई है। दीपक रात की शिफ्ट में मशीन में फंसे स्क्रैप निकाल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक ही मशीन चालू हो गई जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा रात लगभग 10 बजे के करीब हुआ। उसके बाद दीपक के साथी उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसके साथी उसे वापस फैक्ट्री ले आए।
विज्ञापन
कालाअंब थाना के अतिरिक्त एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि रात सवा दो बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन मृतक के साथियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर पुलिस ने उनको समझा कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।